महराजगंज। आज भी हमारे देश में दहेज प्रथा कुष्ठ रोग की तरह समाज में अपनी जडें जमाकर बैठा हुआ है। दहेज के कारण कितनी ही बेटियों की शादी परिवार के लोग समय से नही कर पाते। उम्र बढने पर उन्हें बेटी के लिये वर ढूढना मुश्किल हो जाता है अगर किसी की शादी बिना दहेज की हो गई तो बाद मे उसे प्रताड़ित किया जाता है। एक ऐसा ही मामला कुशीनगर जनपद का है जहां एक लडकी को पहले हवश का शिकार बनाया जाता है जब इसकी जानकारी परिवार को होती है तो मजबूर होकर लडके के घर वाले शादी के लिए राजी होते है शादी के बाद लडके के द्वारा दहेज की मांग की जाती है दहेज इतना जो लडकी का पिता देने मे सक्षम नहीं। विवाहिता को ससुराल से भगा दिया जाता है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है वीडियो मे पत्रकार को विवाहित लडकी अपनी आपबीती सुनाई है। मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलकुड़िया बाजार निवासिनी का है। न्याय के लिए विवाहिता लडकी अपनी फरियाद लेकर पुलिस थाने की चक्कर लगा रही है। जब तब हमारे देश मे
जाति एवं दहेज प्रथा का चलन कायम रहेगा। नारी अबला ही रहेगी। बेटियां सुरक्षित नहीं रहेगी। इसके लिए किसी नियम कानून की आवश्यकता नहीं है हमें एक दूसरे की सोच बदलनी होगी यह अहसास लाना होगा हम जिसे बलात्कार कर रहे है हम जिसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे है कल हमारी बेटी बहन मां भी इस हादसे का शिकार हो सकते है। मै एक पत्रकार के कारण समाज में इस प्रकार की कुप्रथा का पुरजोर विरोध करता हूं। तथा सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है समाज से इस प्रकार कुप्रथा को खत्म करने के लिए आवाज मिलजुलकर उठाया जाना चाहिए। हमारी एक कोशिश किसी के जीवन मे परिवर्तन ला सकती है किसी बेटी का घर उजडऩे से बच सकता है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






