महराजगंज। वाल्मीकिनगर – भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नवलपुर नेपाल परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं पितृ दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा नारायणी गंडकी माता की 62 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेशा मोशन पिक्चर्स नई दिल्ली के निर्माता व मुख्य अतिथि रंजन सिंहा, आंखें ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के ज्योतिषाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हरि मंगल प्रसाद, कोटी होम पीठाधीश्वर संत गुरु वशिष्ट जी महाराज, अभिनेता रूपेश आर बाबू, श्री नारायणी गंडकी माता महा आरती व्यवस्थापन समिति नेपाल के कोषाध्यक्ष मोतीलाल ढकाल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, महाराजगंज उत्तर प्रदेश से आए समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुरांगन संगीत के गायक एवं अभिनेता प्रभात रंजन, मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष रजनीश सिंह, गायक जुगनू सिंह, कोलकाता के गायक रोशन अली, नेपाल के गायक राम श्रेष्ठ, कार्यक्रम के संयोजक संस्थापक एवं चर्चित अभिनेता डी आनंद, प्रधानाचार्य मोहन चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मद्धेशिया, एवं पश्चिम चंपारण विकास मंच के संगठन प्रभारी संजय सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि आज की महाआरती विश्व के सभी पिता को समर्पित है। त्रिवेणी संगम तट पर इस महाआरती कार्यक्रम के आयोजन से वाल्मीकि धाम भारत एवं त्रिवेणी धाम नेपाल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। संस्कार से युक्त व्यक्ति ही माता-पिता की पूजा करता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरि मंगल ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। मोक्ष दायिनी गंडकी के पावन तट पर महा आरती का आयोजन एक अच्छी पहल है। चर्चित कलाकार डी.आनंद द्वारा प्रस्तुत भजन – माता पिता के वचन का पालन यहीं है पावन धाम जी सुनकर तालियां देर तक बजती रही। नेपाल के गायक राम श्रेष्ठ के हिंदी नेपाली भजनों को सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने आयोजन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत यह महाआरती मंच प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है। इस मंच के माध्यम से अब तक दर्जनों कलाकार सफलता की ओर मुखातिब हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश से आए बिरहा गायक श्याम देव साहनी ने भोजपुरी भजन सुना कर श्रद्धालु भक्तों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। रामनगर से आए गायक जुगनू सिंह ने फादर्स डे पर केंद्रित भजन को प्रस्तुत किया। स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू ने नेपाली भजन को मधुरता के साथ प्रस्तुत किया। थरुहट के गायक ठगई महतो, शिक्षक ब्रजकिशोर प्रसाद, बाल गायिका खुशबू कुमारी एवं गायक कार्तिक कुमार के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोकप्रिया निर्गुण गायक राहुल तिवारी के पारंपरिक निर्गुण सुनकर लोग भावुक हो उठे। शिक्षक राधेश्याम पांडे ने फादर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। वही उत्तर प्रदेश से आए शिक्षाविद उमेश दुबे ने माता पिता को भगवान की संज्ञा दी। सुरांगन संगीत के लोकप्रिय गायक प्रभात रंजन ने जो बोएगा वही पाएगा जैसी करनी वैसी भरनी भजन की प्रस्तुति करके कलयुग में लोगों को सत्संग भजन कीर्तन की ओर आकर्षित किया। भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर जाने वाले अतिथियों का स्वागत सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने किया। वहीं नेपाल क्षेत्र में आर्म्ड पुलिस फोर्स ने भारतीय श्रद्धालुओं को देखकर खुशियों का इजहार किया। नेपाल पुलिस एवं आर्म्ड पुलिस फोर्स द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्वरांजलि सेवा संस्थान एवं महाआरती कमेटी द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष रजनीश सिंह, गायक जुगनू सिंह, पश्चिम चंपारण विकास मंच के संगठन प्रभारी संजय सिंह, निर्माता रंजन सिंहा, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अभिनेता रूपेश आर. बाबू, निर्गुण गायक राहुल तिवारी, उद्घोषक एवं अभिनेता सत्येंद्र पांडे, नेपाल के पार्श्व गायक राम श्रेष्ठ, गायक रोशन अली, गायिका आशा साहू, विजय कुमार शर्मा, व्याख्याता आशुतोष कुमार मिश्रा, आशुतोष रौनियार, हेमलाल जयसवाल, राहुल मद्धेशिया एवं कलाकार शिव चंद्र शर्मा आदि नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए। संत गुरु वशिष्ट जी महाराज ने संत कबीर की भक्ति एवं उपासना विषय पर केंद्रित प्रवचन दिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न बीमारियों को दूर करने वाला मोरिंगा पाउडर निःशुल्क वितरित किया। और कहा कि आयुर्वेद वरदान है। वाल्मीकि धाम और त्रिवेणी धाम क्षेत्र के घने जंगलों में कई बहुमूल्य जड़ी बूटियां आज भी पाई जाती है। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा का संकल्प सभी आगत अतिथियों ने लिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव, छायाकार अशोक माही, अभिनेत्री अनीता उपाध्याय, झारखंड से आए निर्देशक मनोज राय, अभिनेता रूद्र तिवारी, नायिका अपूर्वा मिश्रा, नायिका पूर्णिमा, नायक आयुष कुमार, कलाकार अजय भक्त, संदीप वर्मा, मनिंदर सिंह, मनोज पांडे, नीरज सोनी, हरिराम यादव, रंजीत कुमार गुप्ता, नवरत्न निगम, सचिंद्र कुमार सिंह, नायक चिराग पांडे, आर्यन पांडे, गायक एवं अभिनेता विभोर शुक्ला, निर्माता दयानंद साहनी, समाजसेवी भानु प्रताप गुप्ता, शिक्षक उमेश दुबे, कवि चंदेश्वर गुरु, नेपाल पुलिस बी. यादव, अनमोल कुमार, एडिटर स्वरांजलि सरगम, समाजसेवी संगीत आनंद, गीतकार मनोज कुमार, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होम लाल प्रसाद आदि उपस्थित थे। मंच संचालन डी. आनंद ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारत नेपाल के सक्रिय सदस्य क्रमशःधर्मेंद्र कुमार गुप्ता एवं राम श्रेष्ठ ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






