महराजगंज। धानी ब्लॉक के बरगाहपुर अंतर्गत साधुचक टोले पर काली जी के स्थान परिसर में शनिवार को शाम को धुरिया गोंड समाज तहसील इकाई फरेन्दा ने परम्परागत उज्जैनी पूजा में पंचायत किया जिसमे तहसील द्वारा धुरिया गोंड को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत न होने को लेकर काफी आक्रोश व्यक्त किया।
उज्जैनी पूजा में धुरिया गोंड समाज द्वारा सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि यदि समय रहते जाति प्रमाण पत्र जारी नही होता है तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। समाज के धर्माचार्य जयगांधी धुर्वा ने कहा लोकतन्त्र में धुरिया गोंड समाज अपने अधिकार से वंचित वंचित हो गया है।
फरेन्दा तहसील में वर्ष 1977 से 2017 तक समय समय धुरिया गोंड समाज के लोगो का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी होता रहा है लेकिन वर्तमान समय में जाति प्रमाण पत्र नही जारी किया जा रहा है। जबकिनिचलौल और सदर तहसील में जारी हो रहे प्रमाण पत्र तो फरेन्दा में क्यों नही। तहसील फरेन्दा से जनसूचना मागने पर तहसील प्रशासन ने जानकारी कराया कि फरेन्दा तहसील में धुरिया गोंड वैध है। लेकिन इसके बावजूद भी तहसील प्रशासन कि मनमानी से जाति प्रमाण पत्र नही जारी किया जा रहा है। जबकि महराजगंज सदर और निचलौल तहसील में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है।
धुरिया गोंड समाज तहसील इकाई फरेन्दा के मुखिया सत्येंद्र गोंड, धर्माचार्य पुनेमाल, हीरालाल, रमेश गोंड, बनवारी गोंड, जयगांधी गोंड, जंगी गोंड, रुदल गोंड, सोनू गोंड सहित समाज के अन्य लोगो की मौजूदगी में बड़े आंदोलन का निर्णय लिया गया है। यदि समय रहते तहसील प्रशासन समाज के हित में फैसला लेकर जाति प्रमाण पत्र जारी नही करते है तो पूरा धुरिया गोंड समाज आंदोलन का उग्र रूप दिखायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






