Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 11:25:20 AM

वीडियो देखें

पूर्ति निरिक्षक द्वारा जांच मे शिकायत सही पाये जाने पर कोटेदार पर मुकदमा पंजीकृत

पूर्ति निरिक्षक द्वारा जांच मे शिकायत सही पाये जाने पर कोटेदार पर मुकदमा पंजीकृत
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार ःजगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर/महराजगंज। सरकारी वितरण प्रणाली में कोटेदार मनमानी कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के एक दर्जन कोटेदार खाद्यान्न वितरण नहीं कर रहे जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदारों की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें से तीन पर खाद्यान्न वितरण नहीं करने की पुष्टि होने के बाद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विकास खंड खेसरहा के चोरईताल, बतसा, बेलऊख, दुबाई, खेसरहा, नगवा, सिघोरिया सहित 11 गांव के कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। सोमवार से पूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव इसकी जांच में जुट गए। बताया कि ई-पास मशीन का प्रयोग ही नहीं किया जा रहा था। इससे यह प्रतीत होता है कि खाद्यान्न का वितरण नहीं हो रहा है। जांच में अभी तक बतसा, बेलऊख व दुबाई के कोटेदार दोषी पाए गए हैं। तीनों के खिलाफ खेसरहा थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। शेष की जांच चल रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *