Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:52:43 PM

वीडियो देखें

टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होः सा. स्वास्थ्य अधीक्षक

टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण होः सा. स्वास्थ्य अधीक्षक
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार जगदम्बा प्रसाद की रिपोर्ट

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर अधीक्षक डा. राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एएनएम के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अधीक्षक ने कहा कि अगर सभी लोग अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें तो इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में घर-घर शून्य से दो वर्ष के बच्चों को चिन्हित करें और टीका लगवाकर शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का भी समय-समय पर टीकाकरण कराएं। इस कार्य को सावधानी और गंभीरता से करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। इस दौरान उन्होंने एएनएम को मतदान के प्रति गांवों में लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब वह अपने विजिट पर जाएं, तो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें, जिससे जनपद में रिकार्ड मतदान हो सके। बैठक में बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, बीसीपीएम लवली वर्मा, यूनीसेफ की बीएमसी शालिनी त्रिपाठी आदि उपस्थित रही।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *