अंबेडकरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी उमेद निषाद का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद निषाद की अंबेडकरनगर के डीएम से झड़प हो गई। भड़के कांग्रेसी कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, नामांकन रद्द होने के बाद कलेक्ट्रेट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों मुख्य द्वार बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है शपथ पत्र में गड़बड़ी के आधार पर नामांकन पत्र रद्द किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






