बलरामपुर। जिले के बनकटाव रेंज के बिनुहनी कला गांव में अपने घर पर मां के साथ सो रहे एक 13 वर्षीय को बच्चे को तेंदुए ने मार डाला। घटना सोमवार रात करीब 11: 45 बजे हुई। प्रभारी क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज आर के सिंह ने बताया कि, मृतक अफसर बरामदे में अपनी मां समसुन्निशां के साथ चारपाई पर सो रहा था। घर में घुसे तेंदुए ने उसका गला दबा दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी तेंदुए के पंजों के निशाना पाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 हजार रूपये मृतक की मां समसुन्निशा को दी गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






