भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर पहुंचे। यहां उन्होंने बटन दबाकर 51 जिलों के कार्यलय का उद्घाटन किया। उनके आने के चलते यहां सुरक्षा चाक-चौबंद है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने जय श्री राम का नारा लगाकर योगी और अमित शाह का स्वागत किया। महेंद्र पांडेय ने आगे कहा कि 51 कार्यालय से खुलेगा प्रदेश की 74 से अधिक सीट का रास्ता।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, बुआ- भतीजा, कांग्रेस, अजित सिंह और जो भी दल छूट गए हों वो भी गठबंधन कर लें। ये ठगबंधन है लेकिन भाजपा 74 प्लस सीटें जीत कर आएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ ऐसा ही बात कही।
स्याना बवाल में मारे गए सुमित के परिवार को पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका
खबर है कि स्याना बवाल में मृत युवक सुमित के परिजन मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव में ही रोक दिया। सुमित के पिता अमरजीत मुख्यमंत्री और अमित शाह से मिलना चाहते थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






