चीन की महिला पर्यटक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आगरा के थाना पर्यटन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना मध्य प्रदेश के खजुराहो में हुई है। सोमवार को पीड़ित चीनी महिला आगरा पहुंची। पीड़ित ने होटल संचालक की मदद से आगरा के पर्यटन थाना पुलिस को जानकारी दी। आरोपी खजुराहो के बताये जा रहे हैं। पर्यटन पुलिस का कहना है कि इस संबंध में महिला पर्यटक से पूछताछ की जा रही है। निल के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला को मेडिकल कराया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पीड़ित महिला के अनुसार वो 28 दिसंबर को दिल्ली से खजुराहो घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां एक खोखे पर कुछ युवकों ने चाय ऑफर की। महिला ने चाय पी। इसके बाद होटल के कमरे में आ गई। महिला के मुताबिक होटल में वो बेहोश हो गई थी। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ नहीं पता। सोमवार की सुबह चीनी महिला आगरा पहुंची। यहां एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है। आज उसे दर्द महसूस हुआ है। आगरा में उसका एक दोस्त भी घूमने आया है। उसने फोन कर उसको सूचना दी। दोनों पर्यटन थाने पहुंचे। पुलिस को पूरी घटना बताई। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल कराया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






