कासगंज जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह युवक का शव खेत में पड़ा मिला। उसके पीठ में गोली मारी गई है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरी प्रह्लादपुर की है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। युवक को पीठ में गोली मारी गई। हालांकि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। युवक सफेद शर्ट और नीली जींस पहने हैं। पुलिस ने आसपास के थानों में इस संबंध में सूचना दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






