थाना रूपईडीहा। गत 02 दिसंबर की शाम रूपईडीहा थाना अन्तर्गत ग्राम परमपुर की 14 वर्षीया लड़की को गांव के ही दो युवक बहला फुसलाकर नेपाल ले गये थे। किसी प्रकार ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से लड़की बरामद हुई। परन्तु नामजद युवकों को अभी तक पुलिस नही पकड़ सकी। एफआईआर की प्रति दिखाते हुए अपहृता की मां ने बताया कि बांके जिले की कोहलपुर मे मेरी पुत्री को रखा गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की की मां ने यह भी बताया कि मैने 02 दिसंबर को ही थाने मे प्रार्थना पत्र दे दिया था। उसकी मां ने रोते हुए बताया कि थाने के कां0 विजय पटेल व उसके साथी केसरीनन्दन पटेल अपराधी युवकों को पकड़ने जाते थे। उसके पहले ही युवक भाग जाते थे। लड़की की मां का आरोप है कि विजय पटेल युवकों को फोन कर भगा देते थे। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा के आदेश के बावजूद सिपाहियों ने युवकों को नही पकड़ा। अब यह लोग घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






