उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आई है। कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल भी हो गए हैं। रामपुर में बरेली हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते एक कैंटर गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसके पीछे से आ रही कार भी उसमें घुस गई। हादसे के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






