खेत जा रही किसान की बेटी (21) पर तमंचा तानकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवारीजनों ने मसीढ़ा हमीर निवासी अशोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी अशोक की तलाश में दबिश दी गई पर उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। पीड़िता अकेले खेत जा रही थी तभी अशोक ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर उसने तमंचा निकालकर उस पर तान दिया। जान से मारने की धमकी दे उसने पीड़िता को नर्सरी में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि अशोक उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे परिवारीजनों ने केस दर्ज कराया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






