मैनपुरी जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला गुरुवार देर रात की है। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने घर में सो रही थी। रात को किसी वक्त चार लोग दीवार कूदकर घर में घुस
आए। इन लोगों ने तमंचा दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इससे वो डर गई। आरोप है कि दो लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान घर के दूसरे हिस्से में सो रहा महिला का जेठ जाग गया। वो महिला को बचाने
के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया और फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी की जेब से डायरी गई, जिसमें किसी व्यक्ति का फोटो भी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं मौके पर मिली डायरी और फोटो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला कोलकाता की रहने वाली है। घटना के वक्त घर में उसका पति नहीं था। फिलहाल पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई
है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






