बहराइच 22 नवम्बर। शासन के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण की दिशा मंे महिलाओं के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी महिलाओं तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से 20 दिसम्बर 2018 तक नारी सशक्तीकरण अभियान चलाया जायेगा। नारी सशक्तीकरण अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय संचालन एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद स्तर पर गठित संचालन एवं अनुश्रवण समिति में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रबन्धक अग्रणी बैंक को समिति का सदस्य नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 20 से 26 नवम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 27 नवम्बर से 08 दिसम्बर तक जनसम्पर्क कार्यक्रम, 09 से 19 दिसम्बर तक नारी शक्ति शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा 20 दिसम्बर 2018 को समापन नारी स्वावलम्बन सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






