बहराइच 21 नवम्बर। खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र, मण्डी बंहराइच का उप जिलाधिकारी सदर जुबेर बेग ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी देवेन द्विवेदी द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर नमी मापक यन्त्र, बोरा, पंखा, पीने का पानी आदि की समुचित व्यवस्था है। केन्द्र प्रभारी ने यह भी बताया कि अब तक 25 किसानों से कुल 1182 कु. धान खरीद की गयी है। निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र पर मौजूद किसान माधवराम पाण्डेय, ननके मिश्रा, राम मिलन यादव द्वारा उप जिलाधिकारी को बताया गया कि क्रय केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उप जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप किसानों से धान खरीद की जाय तथा किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






