बहराइच वासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है कई वर्षों के सपने का इंतजार आज ख़त्म चूका है। आज बहराइच डीज़ल लोको मोटिव ट्रेन का केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन कर दिया। पहली सवारी गाड़ी गोण्डा से दोपहर बाद करीब दो बजे बहराइच पहुंची। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ट्रेन के पहले मुसाफिर बने। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों (गोण्डा) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनधियों व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रेल सेवा का शुभारंभ किया गया। रेल सेवा की शुरूआत को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह रहा। स्टेशनों पर फूल मालाओं से सजी पैसेंजर ट्रेन के स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






