रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब महिला ने टीटीई से शिकायत की तो जीआरपी ने आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया। मामला यूपी के चंदौली जिले का है। रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से महिला अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। उसी कोच में यात्रा कर रहे एक फौजी ने आधी रात को छेड़खानी की। घटना के समय कोच में ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जानकारी के अनुसार 20839 अप रांची राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में यात्रा कर रही महिला के साथ फौजी ने छेड़खानी की। आरोपी फौजी गुरमीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है और इसकी पोस्टिंग रांची में है। चलती ट्रेन में छेड़खानी की घटना से महिला ने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने इसकी शिकायत टीटीई और जीआरपी से की। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पहुंचने पर पीड़िता पिता की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






