(रिपोर्ट:शादाब हुसैन)
बहराइच। जिले के खैरा बाजार मे दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मस्जिद और कुछ मुसलमानों पर गुलाल फेंक कर उत्तेजित नारेबाजी के बाद हुए बवाल के बाद मामला अभी भी शान्त नही हो रहा है। दूसरे दिन भी तोड़फोड़ व दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर एडीशनल,एस पी व कई थानों की पुलिस कैम्प कर रही है। इसके बावजूद वहां हालात सामान्य नही हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर पुलिस ने थाना बौन्डी मे मु अ स 127/18 धारा 147,148,295 A,296,323,506 व 7 एक्ट के तहत 80 मुसलमानों के विरूध नामजद व 100-200 अज्ञात के विरूध मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नही हो सकी है। इस घटना व पुलिस कार्यवाही की एम आई एम पार्टी,सामाजिक संगठन मुस्लिम वेलफेयर फाउन्डेशन सहित कई संगठनो ने निन्दा की है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






