त्योहार को देखते हुए रेलवे पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें दशहरा से लेकर छठ पूजा तक आनंद विहार (दिल्ली) और बिहार के बीच वाया कानपुर चलेंगी। आनंद विहार-भागलपुर साप्ताहिक (04002/01) आनंद विहार से हर गुरुवार को 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शाम 4:55 बजे चलेगी। गुरुवार रात 10:12 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:17 पर चलकर शुक्रवार सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन हर शुक्रवार को भागलपुर से शाम 5:30 बजे चलकर और शनिवार सुबह 7:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। शनिवार दोपहर 2:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से हर शनिवार 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक रात 10:10 बजे चलकर रविवार तड़के 4:25 पर कानपुर पहुंचेगी। रविवार सुबह 4:30 पर चलकर दोपहर में 12:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन हर रविवार गोरखपुर से शाम 5:25 बजे चलेगी। रात 12:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। सोमवार सुबह 8:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से हर शनिवार को 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक रात 12:10 बजे रवाना होगी। सुबह 7:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट बाद शनिवार 7:05 बजे चलकर शाम 4:20 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह पटना से हर शनिवार को शाम 7:35 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 7:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। रविवार सुबह 7:25 पर चलकर दोपहर 2:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन पूरी एसी है। आनंद विहार से प्रत्येक मंगलवार को रात 12:10 बजे रवाना होगी। सुबह 6:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मंगलवार रात 11:30 पर जयनगर पहुंचेगी। जयनगर से हर बुधवार की रात 1:35 पर चलेगी। बुधवार शाम 5:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। गुरुवार रात 12:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 बोगी होगी। आनंद विहार से हर रविवार रात 12:10 पर चलेगी। सुबह 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट के बाद यहां से चलकर रविवार रात 8:20 बजे गया पहुंचेगी। यही ट्रेन प्रत्येक रविवार गया से रात 11:20 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। सोमवार शाम 5:05 पर आनंद विहार पहुंचेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






