बहराइच 10 अक्टूबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्याम लाल इण्टर कालेज, बहराइच, मदरसा मिल्ली इस्लामिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जरवल, राम रहीम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज, नरायन सिंह इण्टर कालेज पटना घुसियारी, जय मां काली इण्टर कालेज, उर्रा मिहींपुरवा, ओम प्रकाश त्रिपाठी इण्टर कालेज, शरदपारा फखरपुर, श्री पारस नाथ शुक्ला इण्टर कालेज बृजेन्द्र नगर चेतरा, टीबीएस किसान इण्टर कालेज जरवल, राम लखन राम सवारी देवी स्मारक इण्टर कालेज रसूल बेरिया बहराइच, पुष्पा देवी आदर्श विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामगांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंछर विशेश्वरगंज सहित अन्य विद्यालयों मंे निबन्ध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन भी लिखवाया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






