बहराइच 09 अक्टूबर। शासन के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों में सामग्री एवं सेवाओं के क्रय की प्रक्रिया हेतु जेम पोर्टल को अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 06 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2018 तक नेशनल जेम मिशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्हांेने बताया कि भारत सरकार द्वारा नामित मास्टर टेªनर द्वारा 10 अक्टूबर 2018 प्रातः 11ः30 बजे कलेक्टेªट सभागार में जेम पोर्टल पर पंजीकरण एवं जेम पोर्टल से क्रय में आ रही कठिनाइयों के निराकरण हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्हांेने समस्त आहरण वितरण अधिकारी को निर्देश दिया है कि अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






