बहराइच 14 सितम्बर। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर पालिका
परिषद बहराइच अन्तर्गत समस्त 31 वार्डों को 06 सेक्टरों में विभाजित कर
विशेष साफ-सफाई के साथ साथ मार्गों पर से अतिक्रमण हटवाये जाने की भी
कार्यवाही की गयी। नगर क्षेत्रान्तर्गत सभी 06 सेक्टरों में संचालित
अभियान का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी
राजेन्द्र कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी
सदर ज़ुबेर बेग, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा परियोजना
अधिकारी डूडा संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






