सपा से अलग होने के बाद सार्वजनिक मंच से अब पीछे न हटने की बात कहने वाले शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए नौ प्रवक्ताओं व मीडिया पैनलिस्ट के नाम की घोषणा कर दी गई है। जो मजबूती से मीडिया के मंच पर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का पक्ष रखेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को हुए श्रीकृष्ण वाहिनी सम्मेलन में शिवपाल ने मोर्चा का जिला, मंडल व राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की बात कही थी। इसके पहले भी वो प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं। ये हैं समाजवादी सेकुलर मोर्चा के सदस्य-
शारदा प्रताप शुक्ला
सैयद शादाब फातिमा
दीपक मिश्र
नवाब अली अकबर
सुधीर सिंह
दिलीप यादव
अभिषेक सिंह ‘आशू’मोहम्मद फरहत रईस खान
अरविंद यादव
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






