(रिपोर्टः
शादाब हुसैन)बहराइच!सामाजिक संगठन नमो बुद्बाय जन सेवा समिति की ओर से शहर के डा०अम्बेडकर पार्क के सामने अपने हजारों समर्थकों के साथ आज संगठन के अध्यक्ष अक्षयवर नाथ कनौजिया व भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने देश मे डा०भीमराव अम्बेडकर व भारतीय संविधान के बढ़ते अपमान और दलित,शोषित,गरीब,पिछड़े व अल्पसंख्यकों के बढ़ते अत्याचार को लेकर एक सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम मे दूरदराज से आए बड़ी संख्या मे पुरूष,महिलाओं,नवजवानो व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और भारतीय संविधान की प्रतियां जलाकर अपमानित किया जा रहा है। जो बड़े अफसोस व शर्म की बात है। जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि यह सभी निन्दनीय कार्य मनुवादियों की साजिश के तहत किए जा रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष अक्षयवर लाल कनौजिया ने कहा कि भारतीय संविधान व बाबा साहब का अपमान करने वालों के विरूध कठोर कार्यवाही किया जाना चाहिए। लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार मूक दर्शक बनी सब तमाशा जैसी देख रही है। उन्होने कहा कि देश का 85 प्रतिशत मूलनिवासियों के सब्र की परीक्षा ली जा रही है। जो ठीक नही है। सभा को कृपा शंकर,कमलेश कुमार,रमेश चन्द्र दोहरे,निर्मला व राम खिलावन आदि ने सम्बोधित किया। इसके बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






