Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, October 21, 2026 12:39:18 PM

वीडियो देखें

नोडल अधिकारी ने शंकरपुर में लगायी चैपाल

नोडल अधिकारी ने शंकरपुर में लगायी चैपाल

बहराइच 09 सितम्बर। विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम शंकरपुर में
आयोजित चैपाल के दौरान शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव, चिकित्सा
शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम ने 05 गर्भवती बच्चों की
गोद भराई की तथा 02 बच्चों को अन्नप्रासन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने
अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण को शीर्ष
प्राथमिकता प्रदान करें। श्री मेश्राम ने लोगों से अपील की कि खेती
किसानी के लिए जैविक खादों का ज्यादा से ज्यादा से उपयोग करें ताकि भूमि
की उर्वरा शक्ति बनी रहे और जो उत्पाद मिले वह भी पौष्टिक तत्वों से
भरपूर हो। उन्होंने कहा कि खेती के लिए रासायनिक खादों का उपयोग किये
जाने से जहाॅ भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है वहीं जो उत्पाद पैदा होता
उसमें भी पौष्टिक तत्वों की कमी रहती है। जिससे कुपोषण जैसी समस्याएं
उत्पन्न होती हैं। चैपाल के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी ने
कक्षा 05 के छात्र सूरज व अन्य छात्रों से पहाड़ा सुना। बच्चों द्वारा
पहाड़ा सुना देने पर श्री मेश्राम ने शिक्षा की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त
किया। पहाड़ा सुनाने वाले छात्र को मुख्य विकास अधिकारी ने बुके तथा नकद
पुरस्कार प्रदान किया। चैपाल के दौरान ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि
सूरज अनाथ है इसके पिता नहीं है। इस पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि
बच्चे की माता को शासन द्वारा संचालित योजनाओं से आच्छादित किया जाय। स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने पर लाभार्थी श्रीमती प्रेमा
देवी पत्नी अनिल ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का
लाभ प्राप्त हुआ है। चैपाल के दौरान अन्य योजनाओं के सत्यापन के दौरान मौजूद लोगों द्वारा
संतोषजनक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा. आर.के.सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम एनएचएम डा.आर.बी. यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय
योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक् जानकारी प्रदान की। चैपाल का संचालन
परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह ने किया जबकि अन्त में मुख्य
विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चैपाल के उपरान्त
नोडल अधिकारी ने ग्राम का भ्रमण कर साफ-सफाई व प्रधानमंत्री आवास
अन्तर्गत निर्मित आवासों का सत्यापन किया। नोडल अधिकारी के ग्राम भ्रमण के समय प्रभारी उप जिलाधिकारी नानपारा
कीर्ति प्रकाश भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा विजय प्रताप, मुख्य
चिकित्साधिकारी डा. ए.के. पाण्डेय, अधि.अभि. जल निगम आर.बी. राम,
तहसीलदार नानपारा मधुसूदन लाल आर्य, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज
वीरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान श्रीमती शीला देवी व बड़ी
संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि चैपाल के लिए जाते हुए नोडल अधिकारी ने थाना कोतवाली
देहात का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। चैपाल के
पश्चात नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा तथा ब्लाक
हुजूरपुर अन्तर्गत कटघरकलाॅ में निर्मित आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पायी गयी छोटी-मोटी कमियों को तत्काल दूर
कराये जाने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत
ग्राम अचैलिया में निर्मित राजकीय इण्टर कालेज भवन तथा पेयजल परियोजनाओं
का भी निरीक्षण किया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *