चित्र संख्या 06 से 08 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 02 अगस्त। महिला जनसुनवाई दिवस के लिए जिला मुख्यालय पहुॅची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने बुधवार की देर शाम जिला महिला एवं पुरूष चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालयों द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान लेबर रूम व वार्डों तथा पुरूष चिकित्सालय के वार्ड संख्या 01 व 02, इमरजेन्सी व पेट्रियार्टिंक वार्ड का भ्रमण कर वहाॅ भर्ती मरीज़ों और उनके साथ मौजूद तीमारदारों से जिला चिकित्सालय बहराइच की ओर से उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की बाबत जानकारी प्राप्त की। श्रीमती सिंह ने महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अन्य चिकित्सकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। चिकित्सालय के निरीक्षण के पश्चात महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का भ्रमण कर महिला बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों तथा जेल प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






