(रिपोर्ट : शादाब हुसैन) बहराइच। बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों की भांती 11 जुलाई 2018 को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्हांेने बताया कि जनसंख्या नियन्त्रण हेतु जनसामान्य में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से कलेक्टेªट सभागार से 11 जुलाई 2018 को प्रातः 10ः00 बजे से विशाल रैली का आयोजन किया गया है। रैली में कक्षा 06 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रैली कलेक्टेªट से प्रारम्भ होकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय आकर समाप्त होगी। उन्हांेने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने स्तर से अधिकतम छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग करने हेतु सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






