पयागपुर, बहराइच। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पयागपुर गाँव में विधायक पयागपुर ने रात्रि चौपाल लगा कर लोगों को केन्द्र व राज्य द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को विस्तार से लगाया। शौचालय, प्रधान मंत्री आवास, विधुती करण, पेंशन आदि योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को मौजूद आधिकारियो को दूर करने के निर्देश दिये। चौपाल को सम्बोधित करते हुये श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में सड़को की स्थिति लगभग ठीक हो चुकी है, जल्द ही पयागपुर में युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा, विकास के कार्यों में किसी के साथ किसी प्रकार का भेद भाव नही किया जा येगा। सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। विद्युत आपूर्ति के बारे में मौजूद जेई अजय कुमार ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर साढे बीस घंटे वही ग्रामीण क्षेत्रों में साढे अट्ठारह घंटे की आपूर्ति दी जा रही है। जिस पर लोगों ने सहमति जतायी। चौपाल को विधायक प्रतिनिधि व भाजयुमों के जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार बिनोद तिवारी, वरिष्ठ समाज सेवी हरिओम रस्तोगी, आनंद बिहारी शुक्ल आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पयागपुर बटे कृष्ण तिवारी, महामंत्री उमाशंकर तिवारी, राज कुमार शुक्ल, संतोष गुप्ता, मुन्ना शुक्ल, विनय वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा पयागपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, विशेश्वरगंज अध्यक्ष आनंद पांडेय, आनंद शुक्ल थानाध्यक्ष पयागपुर विद्या सागर पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






