(रिपोर्ट- रूद्र आदित्य ठाकुर)
थाना रिसिया के नरसिंह डीहा में सुबह पौने दस बजे विधुत् ट्रांसफार्मर धू धू कर जल उठा,जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। नरसिंह डीहा गांव में विधुत् सप्लाई बैजनाथ पुर कटिलिया स्थित सब स्टेशन से मिलती है। सुबह सप्लाई आने के बाद कुछ देर बाद नरसिंह डीहा गांव का ट्रांस फार्मर जल उठा, और आवाज के साथ दगने लगा,जिससे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सुचना करीब दस बजे गांव के एक युवक ने सब स्टेशन को दिया,लेकिन विधुत् सप्लाई बिलम्ब से एक घण्टे बाद काटी गयी। तब तक गांव वाले काफी परेशान रहे। उसके बाद उस स्थल तक कोई कर्मचारी नही पंहुचा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






