नौकरी दिलाने के बहाने महिला को इंग्लिशिया लाइन स्थित एक लॉज में बुलाकर मंगलवार की दोपहर में भदोही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया। महिला ने 100 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिगरा थाने की पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। भदोही की एक महिला को वहां के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र ने नौकरी दिलाने का वादा किया था। मंगलवार की दोपहर उसने महिला को एक अधिकारी से मिलवाने के बहाने इंग्लिशिया लाइन लॉज में बुलाया। आरोप है कि लॉज के कमरे में महिला के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया। उनके कृत्य से बिफरी महिला ने चंगुल से छूटते ही डायल-100 पर फोन कर दिया और चिल्लाकर अगल-बगल कमरों में ठहरे लोगों और लॉज के मैनेजर को जुटा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष को थाने ले आई। सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कन्हैया लाल मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






