दिनांक 07.05.2018 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री सभा राज द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक थाम हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में श्री रविन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्री विजय प्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी नानपारा के निर्देशन में श्री अरूण कुमार द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आदर्श थाना रूपईडीहा पुलिस वSSB की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग केवलपुर पर समय करीब 17.10 बजे व पीलर संख्या 33/10 बहद ग्राम रंजीत बोझा समय 21.10 बजे अभियुक्तगण क्रमशः (1.) अनिल कुमार पुत्र भगोले ग्राम तुलसीपुर रोड़ पो0पटना घिसयारी थाना रिसिया जनपद बहराइच को 2 किग्रा नाजायज चरस के साथ व (2.)सागर कारकी पुत्र नवाब कारकी निवासी कारकी गांव जनपद जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के पास से 2 किगर् अफीम (3.) केशरे कठायत पुत्रवारू कठायत निवासी बरूडे नगरपालिका वार्ड नं08 जनपद जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के पास से 1.8 किग्रा अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके विरूध्द क्रमशः मु0अ0सं0 138/18 धारा 8/20NDPS Act.,139/18 व 140/18 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगों से पूछताछ पर बताया कि बम लोग काफी समय से इस धन्धे में लिप्त है। बरामद चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख व बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 1.5 करोड़ रूपये है। नाम पता अभियुक्तगणः-
1. अनिल कुमार पुत्र भगोले ग्राम तुलसीपुर रोड़ पो0पटना घुसयारी थाना रिसिया जनपद बहराइच
2.सागर कारकी पुत्र नवाब कारकी निवासी कारकी गांव जनपद जाजरकोट राष्ट्र नेपाल
3. केशरे कठायत पुत्रवारू कठायत निवासी बरूडे नगरपालिका वार्ड नं08 जनपद जाजरकोट राष्ट्र नेपाल
गिरफ्तारी टीम आदर्श थाना रूपईडीहा बहराइच
1. व0उ0नि0 श्री केदार राम
2.उ0नि0 श्री दीनदयाल राय
3. का0 सन्तोष चौधरी
4. का0 सुभाष यादव
SSB टीम -42वी वाहिनी रूपईडीहा बहराइच
1.उप कमांडेट श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय
2.उ0नि0श्री अशोक कुमार
3.मुख्य आरक्षी पीयूश पाण्डेय
4.आरक्षी कैलाश चंद्र जाट
5.आरक्षी संजीत कुमार
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






