श्रावस्ती नेपाल सीमा पर तैनात एस.एस.बी. तरूस्मा कम्पनी के जवानों ने एक महिला को गुप्त सूचना के आधार पर 2.488 किग्रा चरस के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 639 के पास नाका लगाकर पकड़ लिया। पकड़ी गयी महिला को चरस के साथ पुलिस स्टेशन मल्हीपुर के सुपुर्द कर दिया गया है। एस.एस.बी. 62वीं वाहिनी की ’बी’ कम्पनी तरूस्मा के उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव को सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध महिला चरस को तस्करी के उद्देश्य से सीमा स्तम्भ संख्या 639 के नजदीक से नेपाल से भारत ले जायेगी। सूचना प्राप्त होते ही कमाण्डेन्ट सी0 एस0 तोमर के आदेश पर ’बी’ कम्पनी तरूस्मा के उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव ने मुख्य आरक्षी/जी0डी0 रबी नारायण बेहरा व अन्य 07 जवानों के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 639 के नजदीक नाका लगाया। नाका पार्टी ने सुबह में लगभग 04 बजकर 30 मिनट पर एक संदिग्ध महिला को नेपाल से भारत आते देखा व पूछंताछ करने पर महिला की पहचान नाम-कलावती, पत्नी-ब्रिजलाल, ग्राम-चिरीमार पुरवा, पोस्ट-जब्दी, थाना-मल्हीपुर, जनपद-श्रावस्ती (उ0प्र0) के रूप में हुई। जब्त किये गये चरस की अनुमानित कीमत लगभग पच्चीस लाख रूपये आंकी गयी है। इस ऑपरेशन के दौरान मुख्य आरक्षी/जी0डी0 रबी नारायण बेहरा नाका कमाण्डर, मुख्य आरक्षी/जी0डी0 संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी/जी0डी0 अजय सिंह तोमर, आरक्षी/जी0डी0 आनंद प्रधान, आरक्षी/जी0डी0 भीकम सिंह, आरक्षी/जी0डी0 पलामोई दत्तात्रेय, महिला आरक्षी/जी0डी0 सुमन देवी तथा महिला आरक्षी/जी0डी0 मनीता शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






