पयागपुर (बहराइच )भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक रामालय अतिथि भवन पयागपुर में आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह रहे। कार्यकर्ताओ से उन्होने क्षेत्र की समस्या के बारे में जाना और उसे दूर करने का आश्वासन भी दिया। बैठक की शुरुआत कार्य क्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृज भूषण शरण सिंह, अध्यक्षता कर रहे मंडल पयागपुर के अध्यक्ष बटे कृष्ण तिवारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अपने सम्बोधन में सांसद श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों, विद्यार्थियों, नव जवानो तथा आमजन की समस्या को लेकर गम्भीर है तथा उसे दूर करने का प्रयास कर रही है। उन्होने सबका साथ, सबका विकास के नारे को दोहराया। बैठक में वरिष्ठ समाज सेवी हरिओम रस्तोगी ने अमान परिवर्तन से कार्य में होने वाले विलम्ब से होने वाली समस्या तथा प्रदेश के सबसे बड़े वेटलैंड् तालाब बैघेल की दुर्दशा का मुद्दा उठाया। वही नागा शर्मा ने क्षेत्र में सुलभ शौचालय व नये घाट पर हिंदू श्मशान घाट की आवश्यता को बताया। बैठक में गन्ना किसानों की भुगतान तथा छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा छाया रहा। सांसद ने सभी की माँग व समस्याओ को ध्यान से सुना तथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अतुल जायसवाल, प्रधान पयागपुर राम जनक सिंह, भाजपा नेता छोटू तिवारी, हरिद्वार सिंह, मुन्ना शुक्ल, संजीव सिंह, अशोक शुक्ल, कमलेश सिंह, अभिषेक शुक्ल, संतोष गुप्ता सहित पार्टी के तमाम नेता व कार्य कर्ता मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






