दिनांक 18.04.2018 को प्रातः 07.00 बजे थाना बौण्डी जनपद बहराइच अन्तर्गत ग्राम केलागाँव शिवरानी पत्नी स्व0 शिवकुमार लोध उम्र करीब 28 वर्ष की शौच जाने पर धारदार हथियार से हत्या कारित कर दी गई उक्त घटना के परिपेक्ष्य मे वादी श्री बाबू पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी उपरोक्त की सूचना के आधार पर दिनांक 18.04.2018 को मु0अ0सं0 46/18 धारा 302 भा0द0वि0 आरोपी के विरूद्ध 1.कल्लू पुत्र सुखदेव (देवर मृतका) व सुखदेव पुत्र बच्चू व एक व्यक्ति और नाम पता अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनकर प्रभारी निरीक्षक बौण्डी द्वारा प्रारम्भ की गयी उक्त गंभीर घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण कर घटना का सही अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी महसी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया दौरान विवेचना यह तथ्य प्रकाश मे आया कि मृतका शिवरानी शौच हेतु अरहर के खेत मे गांव के उत्तर तरफ गयी थी उसी समय ग्राम केलागांव का निवासी सूर्यपाल सिंह पुत्र मुनीजर जो खुरपा लेकर बरशीम काटने जा रहा था। महिला को अकेला देखकर दुष्कर्म करने की नियत से उसके पास पहुंच गया दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा किन्तु मृतका शिवरानी द्वारा विरोध करते हुए घर मे बात बताये जाने की बात पर अभियुक्त सूर्यपाल उपरोक्त द्वारा कि इस बात को कोई जान न सके हाथ में लिये हुए खुरपा से महिला को पटक कर गर्दन मे खुरपा से 2-3 वार कर महिला की हत्या कर दी अभि0 सूर्यपाल से गहन पूछताछ की गयी तो सूर्यपाल ने बताया कि उसने यह घटना अकेले कारित की है। उसने जुर्म इकबाल करते हुए स्वयं की निशानदेही पर आला कत्ल खुरपा खूनालूदा व घटना के समय पहने गये खूनालूदा पैंट सर्ट इंटर कालेज के अंदर टाटी के पास से बरामद कराया है। अभि0 सूर्यपाल को उपरोक्त जुर्म मे गिरफ्तार किया गया तथा दुष्कर्म का प्रयास किये जाने पर 376/511 IPC की बढ़ोत्तरी कर अभि0 को न्यायालय रवाना किया जा रहा है। नाम पता अभियुक्त
1. सूर्यपाल पुत्र मुनिजर निवासी केलागांव थाना बॉडी जनपद बहराइच
विवरण बरामदगी माल
1. एक अदब खुरपा आलाकत्ल
2. अभियुक्त के खूनालूद कपड़े
गिरफ्तारी हेतु गठित टीम
1. प्रभारी निरीक्षक आर.पी. सोनकर थाना बौडी बहराइच
2. उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह
3. उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह
4. कांस्टेबल अविनाश यादव
5.कांस्टेबल रमेश कुमार यादव
6.कांस्टेबल अनुराग त्रिवेदी
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






