Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Friday, May 9, 2025 7:20:03 AM

वीडियो देखें

भाजपा सरकार में किसानों की आत्महत्या में 40 गुना वृद्धि :अखिलेश

भाजपा सरकार में किसानों की आत्महत्या में 40 गुना वृद्धि :अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों और नौजवानों द्वारा हताशा, कर्ज और बेरोजगारी के कारण आत्महत्या किए जाने के प्रति भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को लोकतंत्र के लिए बहुत दुःखद बताया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसानों की आत्महत्या में 40 गुना वृद्धि हुई है। एक ही जनपद में सन् 2018 में ही 27 किसानों ने महोबा जनपद में कर्ज के कारण आत्महत्या की है। 26 हजार पांच सौ बेरोजगार नौजवान 2014-2016 के बीच फांसी के फंदे पर झूल चुके हैं। हमीरपुर में शिक्षा मित्र ने आत्महत्या कर ली। किसानों की कर्ज माफी का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार इसके लिए जवाब देह है। नौजवानों को रोटी-रोजगार मिलने के बजाय उनकी नौकरियों से बड़ी संख्या में छंटनी की जा रही है। श्री अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के लोहिया सभागार में एकत्र सैकड़ांे समर्थकों को सम्बोधित कर रहे थे। आज उनसे भेंट करने वालों में कर्नाटक, उत्तराखण्ड, रांची तथा पीलीभीत के तमाम लोग थे। सिख तथा संपेरा समाज के लोग भी उन्हें बधाई देने आए थे। इस अवसर पर पूर्वमंत्री सर्वश्री बलराम यादव, राजेंद्र चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा विधायकगण श्री एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती है, वह सिर्फ किसान है। किसानों की मदद करने के बजाय उनकी मृत्यु के दूसरे कारण बता दिए जाते हैं। भाजपा सरकार ने गांवों की बुरी हालत बना दी है। उन्होंने बताया कि समाजवादी सरकार में किसानों की मृत्यु पर 5 लाख रूपए और आत्महत्या पर 10 से 15 लाख रूपए तक की मदद दी गई थी। भाजपा सरकार किसानों की मदद से भागती है। नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनहित में जो व्यवस्थाएं की थी भाजपा ने उनहें बर्बाद कर दिया है। अमेरिका के न्यूयार्क में 100 नं0 की पुलिस व्यवस्था समाजवादी सरकार ने यूपी 100 शुरू की थी। दुनिया में इससे बेहतर व्यवस्था नहीं है। समाजवादी सरकार फिर बनने पर ऐसी व्यवस्था होगी कि हर 8 किलोमीटर पर पुलिस की गाड़ी खड़ी मिलेगी। जनता को तब थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। 100 नं0 डायल करने पर ही उसकी रिपोर्ट दर्ज हो जाएगी और दुर्घटना स्थल पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए यह शर्म की बात है कि बहन अपने भाई को ढेला पर ले जाने को मजबूर दिखे। अस्पताल में मरीज को समय से सही और सस्ता इलाज न मिले। समाजवादी सरकार की स्वास्थ्य सूचना सेवा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। अगली समाजवादी सरकार बनने पर पशु चिकित्सक प्शुपालक के यहां खुद जाएगा। श्री अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि सन् 2019 में जब चुनाव होंगे तो लोकसभा की सभी 80 सीटों पर भाजपा को हार मिलेगी। जनता के सामने भाजपा का पन्ना प्रभारी टिक नहीं सकते। भाजपा की गलत नीतियों से जनता में बहुत आक्रोश है। इस आक्रोश की वजह से गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनावों में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जीतने की लाख कोशिशें भी बेकार साबित हुई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए आज बड़ी संख्या में देश- प्रदेश के विभिन्न समाजो के लोग भी आए थे। उन्होंने श्री यादव को प्रदेश के दो लोकसभा उपचुनावों में जीत के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। कर्नाटक प्रदेश से आए नेताओं ने विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी भी अपना दखल रखेगी। कन्नौज से आए सपेरा समाज के अलावा पीलीभीत से आए सिख समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की। सिख प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री गुरमेल सिंह, परगट सिंह, परमजीत सिंह, अमोलक सिंह, दलबाग सिंह, संतोष सिंह और हरजिन्दर सिंह शामिल थे। उत्तराखण्ड से समाजवादी पार्टी के प्रदेशीय महासचिव श्री अतुल शर्मा और छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन शर्मा ने भी भेंट की और दो उपचुनावों में हुई जीत पर बधाई दी। झारखण्ड प्रदेश की राजधानी रांची से आए श्री नौशाद अहमद ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *