बहराइच : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और यह सरकार उद्योगपतियों के गुलाम है।
बहराइच आज दिनांक 5 दिसंबर 2020 को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कि किसान स्वाभिमान यात्रा के जनपद में दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे कांग्रेश भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल व जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर जयप्रकाश मिश्र जेपी जी ने कांग्रेस जनों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे खुटेहना चौराहा पर कांग्रेस नेता विनय सिंह, जिला कांग्रेज़ सचिव व पयागपुर ब्लॉक प्रभारी सतीश सिंह, एडवोकेट रमेश तिवारी जटाशंकर चौधरी, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष पं विपुल मिश्र, परशुराम गुप्ता आदि कांग्रेसजनों ने स्वागत किया व नुक्कड़ सभा हुई।
इसके उपरांत कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष ने अपने आवास पर यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों को जलपान कराया।
विशेश्वरगंज चौराहे पर जिला कांग्रेस महासचिव व पयागपुर विधानसभा प्रभारी मनोज त्रिपाठी, जिला कांग्रेस सचिव व पयागपुर ब्लॉक प्रभारी सतीश सिंह, कांग्रेस नेता भोला नाथ मिश्र, प्रेम कुमार सिंह आदि कांग्रेसजनों के नेतृत्व में स्वागत हुआ और नुक्कड़ सभा हुई।
इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव विवेक पाठक ने अपने आवास पर यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों को जलपान कराया।
इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, कांग्रेस नेता जगदीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता/जॉइनिंग प्रभारी मुनऊ मिश्र, एडवोकेट उमेश चंद्र मिश्रा, दीना नाथ पांडेय, लाल बहादुर तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, रवि श्रीवास्तव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम समुझ यादव, मुस्तकीम सलमानी, हसन इश्तियाक, फजल खान, महताब आलम, इकबाल सलमानी, खालिद हिसामी, राघवेंद्र द्विवेदी पुल्लू, बब्लू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मो फरीद, राजू श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, अमर नाथ शुक्ल सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






