जनपद महाराजगंज नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के व्यापारी गणेश गुप्ता( गुप्ता मेडिकल स्टोर) की दादी लाल देवी का आज सुबह आकस्मिक निधन होने पर कस्बे के व्यापारी जनप्रतिनिधि सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जताया शोक जताया। बताते चलें कि मृतक लाल देई की उम्र लगभग 100 वर्ष से अधिक हो गया था।उनकी मृत्यु से परिवार में गम का माहौल बना हुआ था। उनका अंतिम संस्कार आज उसका घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में नगर के सभी व्यापारी जनप्रतिनिधि और आसपास के सभी लोग सम्मिलित हुए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। शाहाबाद प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौधरी भाजपा नेता राकेश जयसवाल नीरज जायसवाल भोला जायसवाल आशीष जायसवाल श्री राम वर्मा संजय वर्मा गणेश जायसवाल संतोष वर्मा समाजसेवी विनोद जायसवाल अनेक ब्यापारियो ने शोक संवेदना व्यक्त की।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






