महाराजगंज से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ की शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों ने धुधली चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस दौरान नगर अध्यक्ष के खिलाफ कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना था कि नगर अध्यक्ष के हस्ताक्षर ना करने की वजह से उनका 4 माह से वेतन फंसा हुआ है। मांग करने पर उन्हें निकालने की धमकी दी जा रही है।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि 2 दिन के भीतर उनका वेतन नहीं मिला तो काम बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे इसकी सारी जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष की होगी।