रविवार की दोपहर सिसवा कस्बे के केडिया धर्मशाला में सिसवा को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष समिति ने जन जागरण और जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नगर के व्यवसाई, किसान, नौजवान ने अपनी सहभागिता दिया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जायसवाल ने किया।
सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति पिछले 8 सालों से सिसवा तहसील बनाने की मांग कर रही है। जिसको लेकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक प्रेम सागर ने कहा कि ब्रिटिश काल 1871 की सिसवा नगर पंचायत रही है। जिसे चुनाव में मैंने वादा किया था कि सिसवा को नगर पालिका का दर्जा दिला कर रहूंगा। इसे पूरा किया तो नगर पालिका परिषद के रूप में जाना जाता है। सिसवा के विकास के लिए हर संभव कार्य जनता के सहयोग से किया जाएगा।
सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति करीब 8 वर्षों से इस के लिए संघर्ष कर रही है। जिसको शासन में आवाज रखा जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






