लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के लालपुर व अचलगढ़ जंगल से सटे सिवान में एक तेंदुए ने बकरी चरा रही एक महिला व एक किशोर पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में दोनों घायलों को उनके इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
तेंदुए के खौफ से आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।लालपुर जंगल से सटे सिवान में एक महिला बकरी चरा रही थी और एक किशोर राजाराम भी वहां टहलने के लिए पहुंचा था।
इसी बीच जंगल से भटक कर एक तेंदुए ने महिला और किशोर पर हमला बोल दिया।
जब तक लोग जुटते तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने उन दोनों को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






