सीएससी बृजमनगंज में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ संतोष दुबे के देखरेख में समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन लगाया गया। जिसमें 200 में से कुल 155 लोगों को टीका लगा। करीब 11 बजे सीएमओ एके श्रीवास्तव कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण भी किया।
पहले प्रवेश द्वार पर तैनात महिला व पुरुष कांस्टेबल विनीता यादव व धनंजय खरवार ने आईडेंटिफाई किया।वोटिंग हाल में दो मोबिलाइजर सुरेखा और पूनम गौड़ ने लोगों को वैक्सीनेशन रूम और रिजर्वेशन रूम में ले जाने का कार्य किया।
वैक्सीनेशन रूम में दो बूथ बनाए गए थे। यह बूथ संख्या एक पर शिवा कातून, अनीता और रीता यादव तथा बूथ संख्या दो पर मनोरमा, नीता यादव निशा के वेरिफिकेशन के बाद लोगों को वैक्सीनेशन लगाया गया। ऑब्जरवेशन शोरूम में 2 स्वास्थ्य कर्मी अर्चना बाथम और इंद्रेश कुमार के ने वैक्सीनेशन लगे हुए लोगों का निगरानी करने का कार्य किया।
बृजमनगंज सीएससी डॉक्टर प्रभारी डॉक्टर संतोष दुबे के साथ डॉक्टर अनूप सिंह, विनोद कुमार, राहुल सिंह, राजेश त्रिपाठी, विनोद कुमार, देवेंद्र कनौजिया, अनवर, चंद्रप्रकाश, मनोज कुमार सहित अन्य स्टाफ नर्स का टीकाकरण हुआ।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






