उत्तर प्रदेश लेखपाल उप संघ निचलौल इकाई का गठन किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोहम्मद सरफराज को अध्यक्ष और कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना।वही अखिलेश सिंह को उपाध्यक्ष द्वितीय, रामानंद चौधरी को तहसील मंत्री, अनिल सिंह को उप मंत्री, त्रिलोकी नाथ शर्मा को कोषाध्यक्ष व रेणु पटोल को एडिटर पद के लिए चुना गया।
अध्यक्ष पद के निर्वाचित मोहम्मद सरफराज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्यों को सदैव एकजुट होकर निरंतर प्रयास करना होगा। संगठन को किसी भी विकट परिस्थिति से टूटने नहीं दिया जाएगा। संघ ने किसी भी सदस्य पर कोई भी समस्या को मिलजुलकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






