आज सुबह मैनहवा चौराहे के पास खड़े दो लोगों को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक 50 साल का व्यक्ति और 14 साल की लड़की बुरी तरह घायल हो गए। इन दोनों को इलाज के लिए बनकटी ले जाया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि तस्करी की 50 बोरी कनाडियन मटर के साथ एक पिकअप तेज रफ्तार से भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पहले बिजली की पोल से टकराया। जिससे पोल टूटकर गिर गया। इसके बाद वहां खड़े एक व्यक्ति कलपू 50 साल तथा संगीता 14 साल निवासी मैंनहवा टोला कासिमपुर को जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें दोनों को इलाज के लिए सीएससी बनकटी ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक है।
बताया जा रहा है कि उनके घर पर किसी वृद्ध व्यक्ति का देहांत हो गया है। जिसके लिए यह लोग लकड़ी कटवाने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आई तस्करी की कनाडियन मटर से लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मटर से लगी पिकअप और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ कर रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






