समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा अनुमोदित समाजवादी पार्टी महाराजगंज के संबंध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की सूची जारी की गई है।
इसे महिला सभा अध्यक्ष गीता रत्ना पासवान ग्राम सभा छातीराम, व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता आनंदनगर, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष नबी अहमद सिद्दीकी पिपरा सोहट, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष श्याम मोहन पांडे विजयपुर, मजदूर सभा अध्यक्ष राधा कांत यादव रामपुर बुजुर्ग, शिक्षक सभा अध्यक्ष डॉक्टर छट्टू यादव जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज,संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजाराम भारती पतरेगवा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधेश्याम एडवोकेट अमरूतिया बाजार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद घनखरी पनियरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम देव शर्मा घुघली, अनुसूचित जनजाति राय अध्यक्ष राज मंगल गौड़ नगर पालिका परिषद महाराजगंज को नामित किया गया।
तथा इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष कि नामित सूची जारी की गई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव पृथ्वीपालगढ़, विधानसभा नौतनवां बलराम यादव दोगहरा, विधानसभा अध्यक्ष सिसवा विद्यासागर यादव लोहरौली, विधानसभा अध्यक्ष महाराजगंज रफीउल्लाह खेमपिपरा, विधानसभा अध्यक्ष पनियरा अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव बभनौली बुजुर्ग को नामित किया जाता है। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने दी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






