महराजगंज जनपद के फरेंदा विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन खत्म कराने के लिए बड़ी साजिश रच रही है। जिसे हम सभी समाजवादी कभी सफल नहीं होने देंगे।
खबर के अनुसार पिछले दो महीने से किसान विधेयक बिल को लेकर किसानों ने दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 150 से ज्यादा किसानों की मृत हो गई है। लेकिन भाजपा सरकार पर एक जू तक नहीं रेंग रहा। खुद को किसानों का सबसे बड़ा हमदर्द बताने वाली भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






