महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंदुरिया कस्बे में आज पुलवामा हमले में शहीद जवानों की याद में सिंदुरिया क्लब के द्वारा 51 मीटर का तिरंगा यात्रा आयोजित किया गया। इस तिरंगा यात्रा को पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में विभिन्न कालेजों के छात्राओं को छात्रों समेत स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा नगर के बीच मार्गों पर निकाला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान आजादी के धुन बज रहे थे। स्कूली बच्चे समेत स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा झंडा पकड़कर घूमते रहे तथा तिरंगा यात्रा निकाले। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में जिले के पंकज त्रिपाठी भी इस हमले में शहीद हुए थे। जिनकी याद में आज तिरंगा यात्रा निकाला गया और शहीद पंकज त्रिपाठी पर उन सभी को गर्व है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






