आज नौतनवा नगर पालिका विद्यालय के जलकल परिसर में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी संघ का मंडली सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष एन.आर बाल्मीकि एवं चेयरमैन गुड्डू खान के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में संघ के नेतृत्व के आवाहन पर जनपद के पदाधिकारियों के पूर्व हुए कार्यकाल को निरस्त ना करते हुए उसी कार्यकारिणी को पुनः बहाल किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एन.आर बाल्मीकि एवं नौतनवा के चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा कोरोना काल में अपना योगदान देकर नगर की सफाई व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध रहने वाले कर्मचारियों को प्रसूति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एन.आर बाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों के उत्थान उनके हक व मांग को शासन के समक्ष मजबूती से रख कर फैसला अपने पक्ष में लाने तक की लड़ाई लड़ने को लेकर पूर्ण रूप से तत्पर हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी हमारे परिवार का एक हिस्सा है। इस के हित में वह हमेशा से ही रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






