उत्तर प्रदेश ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन महराजगंज का जनपद एसोसिएशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीनाथ धर दुबे उत्तर प्रदेश कलेक्टोरेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी एसोसिएशन महराजगंज निर्वाचन अधिकारी एवं लेखाकार श्याम प्रसाद सिंह की देखरेख में गिरजा शंकर उपाध्याय को संरक्षक, शशांक शेखर तिवारी अध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री पद पर बालकेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार गौतम, उग्रसेन सिंह संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष अमेरिका, अभय कुमार पटेल को सांस्कृतिक सचिव, सपेंक्षक पद पर प्रमोद कुमार गुप्ता, राघवेंद्र पटेल तथा अखिलेश्वर त्रिपाठी को सह-संरक्षक पद पर चुनाव/सर्वसम्मति से संपन्न किया गया।
उल्लेखनीय है कि शशांक शेखर तिवारी, बालकेश्वर सिंह लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नवगठित कार्यकारिणी को श्रीनाथ धर दुबे व श्याम प्रसाद सिंह के द्वारा बधाई देते हुए अच्छे कार्यों को करने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






