बहराइच देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के हाइवे पर जोलाहनपुरवा गांव के निकट सड़क दुर्घटना में हरदी थाना क्षेत्र के दहाव गांव निवासी 15 वर्षीय रितेश पुत्र धनलाल की मौके पर मौत हो गई। वह बाइक से बेड़नापुर बाजार से अपने घर जा रहा था। हाइवे पर जोलाहनपुरवा निवासी सड़क पर जा रही किशोरी 14 वर्षीय नूरजहां पुत्री सलीम से बाइक टकरा गई। जिससे रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









